Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में महिला दिवस पर दीवार पत्रिका का अनावरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में महिला दिवस पर दीवार पत्रिका का अनावरण।

सर्वाधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों राहुल कुमार और अंजू कुमारी ने किया उद्घाटन।

हजारीबाग:विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में महिला दिवस पखवाड़ा के अवसर पर बुधवार को एक दीवार पत्रिका (वॉल मैगजीन) का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसका उद्घाटन विभाग में प्रथम समसत्र के अब तक सर्वाधिक उपस्थिति वाले दो विद्यार्थियों राहुल कुमार और अंजू कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया।बताया गया कि नैक (NAAC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को उनके बेहतर कार्यों के लिए पुरस्कार एवं मान्यता (Award & Recognition) देने की परंपरा विकसित करने पर जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को इस तरह के रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।यह दीवार पत्रिका विभाग के प्रथम समसत्र में नव नामांकित विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई है। इसके निर्माण में राहुल कुमार, पूजा मेहता, संदीप कुमार, बबली कुमारी, प्रज्ञा आर्या और विक्रम मेहता की मुख्य भूमिका रही।वहीं विभाग की महिला शोधार्थी श्वेता कुमारी, चंचल कुमारी और संजना मासूम ने विद्यार्थियों को दीवार पत्रिका तैयार करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न अखबारों से संकलित समाचार और आलेखों की सराहना की। पत्रिका में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महिला दिवस संदेश, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के विचार और आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर के आलेख को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम ‘Give to Gain’, महिला दिवस के इतिहास तथा ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर प्रसिद्ध शिल्पकार सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई वुमन पावर विषयक बालू कला को भी दीवार पत्रिका में प्रदर्शित किया गया।इस अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह, शोधार्थी एवं प्रथम तथा चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!