Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » 13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का भव्य रक्तदान शिविर, एसपी अंजनी अंजन ने किया पोस्टर लॉन्च

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का भव्य रक्तदान शिविर, एसपी अंजनी अंजन ने किया पोस्टर लॉन्च

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का भव्य रक्तदान शिविर, एसपी अंजनी अंजन ने किया पोस्टर लॉन्च

रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया जाएगा सम्मान, सड़क सुरक्षा का भी दिया जाएगा संदेश

हजारीबाग:हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आगामी 13 अप्रैल को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शिविर का पोस्टर लॉन्च कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हजारीबाग पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की शुरुआत सबसे बड़ा अखाड़ा स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष पोस्टर अर्पित कर की गई, जहां संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता और समाज के कल्याण की कामना की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने एसपी अंजनी अंजन को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की।संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में आयोजित शिविर में 221 यूनिट और 2024 में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था।संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष रक्तदान शिविर को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, मार्गदर्शक जय प्रकाश खंडेलवाल, संजय कुमार, डॉ. बी. वेंकटेश, मोहम्मद ताजुद्दीन, राजेश जैन, पत्रकार सागर कुमार तथा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!