Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सलगावां स्कूल में वार्षिकोत्सव पर एफएलएन मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सलगावां स्कूल में वार्षिकोत्सव पर एफएलएन मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सलगावां स्कूल में वार्षिकोत्सव पर एफएलएन मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कटकमदाग: प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सलगावां में वार्षिकोत्सव के अवसर पर एफएलएन मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता, शिक्षा एम्बेसडर सह भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहित प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रधानाध्यापक रोहित प्रसाद ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत, नाटक समेत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।पूर्व में आयोजित खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं एफएलएन एवं टीएलएम मेले में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित शैक्षणिक मॉडल और शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी लगाई, जिसे अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा।कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक राजेश कुमार गौतम एवं सरजू रविदास ने किया। इस अवसर पर पंसस भगीया देवी, सीआरपी अनुपमा रानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!