Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामनवमी व मंगला जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क, रूट वेरिफिकेशन और फ्लैग मार्च किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामनवमी व मंगला जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क, रूट वेरिफिकेशन और फ्लैग मार्च किया

हजारीबाग: आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जुलूस मार्गों का रूट वेरिफिकेशन और फ्लैग मार्च किया।इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।प्रशासन ने सीसीआर से पेट्रोलिंग की शुरुआत की, जो इंद्रपुरी चौक, नूरा, पगमिल, छड़वा डैम होते हुए झंडा चौक तक पहुंची।इसके बाद बड़ा अखाड़ा, पंच मंदिर चौक से जामा मस्जिद रोड तक फ्लैग मार्च किया गया, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।रामनवमी 2026 के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकलने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय मंगला जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर जोनल दंडाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, सहायक समाहर्ता आनंद शर्मा, भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, डीआरडीए निदेशक मां देवप्रिया, जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती और डीपीआरओ रोहित कुमार सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!