Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्थलगड़ा थाना में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन, नशाबाजी व हुड़दंग पर रहेगी कड़ी नजर

पत्थलगड़ा (चतरा): होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर रविवार को पत्थलगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन शक्ति कुमार दास ने किया।बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति रही। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।खासकर युवाओं से नशाबाजी से दूर रहने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।बैठक में बीपीओ विनोद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, सुनील सिंह,प्रमुख मनीषा कुमारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी,सिंघानी मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिंहा,पूर्व मुखिया मेघन दांगी, बरवाडीह पंचायत समिति सदस्य अनिल दांगी, पंचायत सेवक राकेश प्रसाद, विकास यादव, संदीप सिंह, अमित तिवारी, बीआरसी अनंत कुमार, मोहम्मद मुस्ताक मौलाना, एसआई विजय यादव, चौकीदार कमलेश कुमार, संतोष यादव, आमु गंझू सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!