Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची में लापता चारों बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में लापता चारों बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

रांची:राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-5 से लापता हुए चारों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। सभी बच्चे शुक्रवार (27 फरवरी 2026) की शाम से लापता थे। सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और शनिवार रात सभी बच्चों को खोज निकाला।

घूमने की बात कहकर निकले थे घर से

परिजनों के अनुसार बच्चे घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन और तलाश अभियान शुरू किया।

नशे की आशंका, जांच जारी

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे घूमने गए थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चे नशा करने की फिराक में इधर-उधर घूम रहे थे। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी गिरोह द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

डीएसपी ने दी जानकारी

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है। बरामद बच्चों की पहचान अंश कुमार, पीयूष कुमार, सूर्या गोप और शौर्य कुमार के रूप में हुई है। सभी की उम्र 10 वर्ष से अधिक बताई गई है और वे मधुकम स्थित गाड़ीखाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “रांची में लापता चारों बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!