Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची में फिर चार बच्चे लापता, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में फिर चार बच्चे लापता, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हड़कंप

रांची:राजधानी रांची से एक बार फिर बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम रोड नंबर-5 की बताई जा रही है, जहां से चार बच्चे अचानक गायब हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता सभी बच्चे 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग के हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सुखदेव नगर थाना में इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!