Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्रकारों का लहराया चुनावी परचम, अरविंद राणा ने 5 हजार से अधिक वोटों से की जीत दर्ज, अरविंद गुप्ता की छतरपुर से बड़ी जीत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: दो जुझारू पत्रकारों ने हासिल की बड़ी जीत

रांची/हजारीबाग/छतरपुर:झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम पत्रकार जगत के लिए खासे उत्साहजनक साबित हुए।इस बार चुनावी मैदान में उतरे दो जुझारू पत्रकारों ने बड़े पदों पर जीत दर्ज कर अपनी अलग पहचान बनाई है।हजारीबाग नगर निगम के मेयर पद पर पत्रकार अरविंद राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को 5 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उनकी जीत को साफ-सुथरी छवि और जनसंपर्क का परिणाम माना जा रहा है।चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।वहीं पलामू जिले के छतरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर पत्रकार अरविंद गुप्ता ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया।उनकी जीत को स्थानीय स्तर पर विकास के मुद्दों और जनसमर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।दोनों पत्रकारों की जीत को लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मीडिया कर्मियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। इससे यह संदेश गया है कि पत्रकारिता से जुड़े लोग भी जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!