गिद्धौर पुलिस ने 1.084 किलो अफीम के साथ अंतरजिला तस्कर दंपत्ति को दबोचा।

चतरा/गिद्धौर: पुलिस अधीक्षक चतरा को 26 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के किरकिरा जंगल के पास अवैध अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।छापेमारी के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान राजू पासवान (उम्र 34 वर्ष, पिता गोविंद पासवान) एवं आरती देवी (उम्र 34 वर्ष, पति राजू पासवान), दोनों निवासी बालू भांग थाना बारियातू, जिला लातेहार के रूप में हुई।तलाशी के दौरान इनके पास से 1.084 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। साथ ही एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अग्रिम अनुसंधान एवं छापामारी जारी है।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल, थाना प्रभारी शिवा यादव सहित गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे










