गिरिडीह में प्रचार खत्म होने के बाद होटल बैठक पर विवाद, बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
गिरिडीह (झारखंड): नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन समय सीमा समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर एक होटल में बैठक करने का आरोप लगा है। मामले की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कथित बैठक को बंद कराया।बताया जा रहा है कि होटल में समर्थकों की मौजूदगी को लेकर विपक्षी दल की ओर से शिकायत की गई थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की।इधर, प्रशासन की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे होटल में भोजन करने पहुंचे थे और उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वहां किसी प्रकार की राजनीतिक बैठक नहीं हो रही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या होटल में खाना खाने पर भी रोक है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, झामुमो कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के लिखित आवेदन पर बाबूलाल मरांडी सहित कई लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे














2 thoughts on “गिरिडीह में प्रचार खत्म होने के बाद होटल बैठक पर विवाद, बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप”
TG777comlogin huh? I checked it out. It seems relatively straightforward. Give it a look-see! Explore here: tg777comlogin
Trying to find the kebetlogin? I ended up using the link on this site cause I kept getting sent to the wrong place! Saved me a headache. Check it out if you’re struggling too: kebetlogin