Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » जेएमएम नेता व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव बरामद

जेएमएम नेता व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह में सनसनी: जेएमएम नेता व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव बरामद

गिरिडीह:गिरिडीह जिले से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता राकेश महतो का अधजला शव डुमरा थाना क्षेत्र के खाखी जंगल से बरामद किया गया है। शव के पास ही एक बाइक भी खड़ी मिली है, जिसे मृतक की ही बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और डुमरा थाना प्रभारी प्रनीत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की पहचान राकेश महतो के रूप में की।मृतक राकेश महतो डुमरी कॉलेज के समीप के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रनीत पटेल ने बताया कि परिजनों ने शव राकेश महतो का ही होने की पुष्टि की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस खोजी कुत्ते और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की मदद लेने की तैयारी कर रही है।जानकारी के अनुसार, राकेश महतो शुक्रवार सुबह घर से बाइक लेकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार सुबह खाखी जंगल के पास उनका अधजला शव बरामद हुआ।फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से घटना हुई है, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

काम नहीं तो टैक्स नहीं’ के नारे के साथ विनोद भगत मैदान में, धनबल की राजनीति पर साधा निशाना

‘काम नहीं तो टैक्स नहीं’ के नारे के साथ विनोद भगत मैदान में, धनबल की राजनीति पर साधा निशाना हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर

सदन से गायब दिख रहे विपक्षी विधायक ! सत्ता पक्ष ने कहा- BJP के लिए निकाय चुनाव ज्यादा बड़ा

बजट सत्र में खाली सीटें, निकाय चुनाव में व्यस्त विधायक! सत्ता पक्ष ने BJP पर साधा निशाना राष्ट्रीय समाचार डेस्क:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के

जेएमएम नेता व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव बरामद

गिरिडीह में सनसनी: जेएमएम नेता व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव बरामद गिरिडीह:गिरिडीह जिले से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने

26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कदमा मरीन ड्राइव में करेंगी भूमि पूजन

26 फरवरी को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कदमा मरीन ड्राइव में करेंगी भूमि पूजन। जमशेदपुर:जमशेदपुर में 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Live Cricket

error: Content is protected !!