Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी विकास राणा का जनसंपर्क अभियान तेज।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी विकास राणा का जनसंपर्क अभियान तेज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी विकास राणा का जनसंपर्क अभियान तेज।

हजारीबाग: नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। महापौर पद के प्रत्याशी विकास राणा ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और समर्थन व आशीर्वाद की अपील की।जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने कोर्रा, देवांगना, जबरा, दीपूगढ़ा, कानी बाजार सहित आसपास के कई मोहल्लों का दौरा किया। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, महिलाओं से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और युवाओं के साथ शहर के विकास को लेकर विचार साझा किए। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।विकास राणा ने कहा कि उनका लक्ष्य हजारीबाग को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था, सफाई प्रणाली को मजबूत करने और पारदर्शी प्रशासन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग मिला तो शहर के समग्र विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी।अभियान के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उत्साह जताया। समर्थकों का कहना था कि विकास राणा सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आनंद कुमार सिंह, राजू गिरी, सतीश दास, मनोज चंद्रा, मोहन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी विकास राणा का जनसंपर्क अभियान तेज।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर प्रत्याशी विकास राणा का जनसंपर्क अभियान तेज। हजारीबाग: नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

Live Cricket

error: Content is protected !!