Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन सैकड़ों समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।वार्ड के गणमान्य लोगों के करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ, लजिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मिताली रश्मि ने कहा कि उनका लक्ष्य शिवपुरी को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने वार्ड के समुचित विकास और जनता की समस्याओं के समाधान का संकल्प दोहराया।साथ ही मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव में क्रम संख्या-1 “अलमारी छाप” पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं।कार्यक्रम में मोहर दास ने कहा कि इस बार वार्ड-22 की जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी।ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनावी कार्यालय खुलने से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलेगा, जिससे त्वरित समाधान संभव होगा। वहीं निशांत प्रधान ने कहा कि मिताली रश्मि नई सोच और बेहतर कार्ययोजना के साथ मैदान में उतरी हैं।प्रत्याशी ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि शिवपुरी को बसाने में जिन्होंने योगदान दिया, उनके सपनों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।उद्घाटन मौके पर ज्ञानचंद मेहता, दीपक नाथ सहाय, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप राम, ललन कुमार, मनोज मोदी, अनूप मेहता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं वार्डवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने नारेबाजी कर समर्थन जताया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!