Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश

हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कार्यों,उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक संसाधनों का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बॉयलर इंस्टॉलेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने,लंबित स्टीम कनेक्शन को अविलंब पूरा करने तथा वेजिटेबल कोल्ड रूम इंस्टॉलेशन से जुड़े लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रसोई संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी या आधारभूत कमी नहीं रहनी चाहिए।उपायुक्त ने संस्थान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बोरवेल कनेक्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं सर्फेस वाटर रिचार्ज प्लान तैयार कर उसे लागू करने तथा तालाब खुदाई से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जल गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए वाटर टेस्टिंग किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।निरीक्षण के दौरान मैनपावर की कमी पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यकतानुसार मानव संसाधन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेजिटेबल वेस्ट के समुचित निपटान के लिए प्रभावी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार करने, ड्रेनेज सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र दूर करने तथा परिसर की नियमित स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने परिसर में 24 घंटे क्रियाशील सीसीटीवी कैमरे संधारित रखने एवं उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी समस्या से बचा जा सके।इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, भवन निगम के अभियंता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अक्षय पात्रा फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!