Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कटकमसांडी में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटकमसांडी में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

कटकमसांडी,हजारीबाग:हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को कटकमसांडी थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (BR04AA-1625) से अवैध सामान का परिवहन किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में थाना गेट के पास बैरियर लगाकर वाहन जांच शुरू की गई।जांच के क्रम में बहीमर चौक की ओर से आ रही उक्त कार को रोकने का इशारा किया गया।पुलिस को देखते ही चालक वाहन खड़ा कर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से कुछ दूरी पर खदेड़कर पकड़ लिया गया।वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की, पिछली सीट एवं सीट के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से रॉयल चैलेंज कंपनी की 750 एमएल की कुल 120 बोतल तथा ब्लेंडर्स प्राइड कंपनी की 750 एमएल की कुल 90 बोतल बरामद की है।इस मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या-24/26, दिनांक 05.02.2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम व कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रकाश कुमार (उम्र 24 वर्ष), पिता– दिलीप प्रसाद वर्तमान पता– हरि नगर, टाटीसिलवे थाना, जिला रांची,स्थायी पता– ग्राम पेंदापुर, थाना आमस, जिला गया (बिहार)

बरामद सामान

  1. स्विफ्ट डिजायर कार (BR04AA-1625)
  2. रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब 750 एमएल – 120 बोतल
  3. ब्लेंडर्स प्राइड अंग्रेजी शराब 750 एमएल – 90 बोतल

बरामद सभी सामानों का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये बताया गया है।

छापामारी टीम

  • पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी शिवम गुप्ता
  • पु०अ०नि० फिलीप बारला
  • स०अ०नि० योगेन्द्र कुमार मेहता
  • आरक्षी 179 रामस्वरूप दांगी
  • आरक्षी 1162 थानेश्वर रविदास

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!