Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट।

हजारीबाग:हजारीबाग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपारण थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 02.02.2026 को चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम ढोडिया एवं आसपास के दुर्गम वन क्षेत्रों में वन विभाग एवं चौपारण पुलिस की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया।इस दौरान विभिन्न इलाकों में फैली लगभग 25 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने अत्यंत सतर्कता के साथ अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।अभियान के दौरान घटनास्थल से निम्नलिखित सामग्री बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गई—6 डिलीवरी पाइप।अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।

संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी

  • अजीत कुमार बिमल, एसडीपीओ, बरही
  •  चंद्रशेखर, पु०नि०, बरही अंचल
  • सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
  • एसआई सुबिन्दर राम
  • एएसआई बदल महतो
  • एएसआई कमरुद्दीन
  • सशस्त्र बल
  • वनपाल कुलदीप कुमार एवं सरवन कुमार

ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर दुर्गम और जंगली इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध अफीम की खेती को चिन्हित कर उसे नष्ट किया जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

1 thought on “चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट”

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket