Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव में नकली अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में नकली अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हजारीबाग:बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यमंदिर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष) एवं रौशन कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त संजय कुमार महतो के पुत्र हैं तथा ग्राम गोन्दलपुरा, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के निवासी हैं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्यमंदिर के आसपास नकली अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की, जहां दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। तलाशी के दौरान उनके पास से नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई।इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 30.01.2026 के तहत धारा 274/275/349 बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और नकली शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!