आगामी नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
हजारीबाग:आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यालय, जबरा में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पाण्डेय,उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं,मतपेटिका संचालन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने,सेक्टर भ्रमण की योजना और प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण के उपरांत सभी सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और भ्रमण के बाद अपने प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था कोषांग को सौंपेंगे।
जिला प्रशासन ने इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













