Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार को गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर किया गया सम्मानित।

पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार को गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर किया गया सम्मानित।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार को गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर किया गया सम्मानित।

पत्थलगड्डा,चतरा:भारत के 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर चतरा जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।थाना प्रभारी राकेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनता के साथ समन्वय, त्वरित कार्रवाई तथा संवेदनशील मामलों में प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया। Lउनकी कार्यशैली अनुशासन, पारदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण रही है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों एवं प्रशासनिक सहयोग को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, चतरा के स्तर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र उनके कर्तव्यपरायण व्यवहार और जिम्मेदार नेतृत्व का प्रतीक है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, चतरा सुमित कुमार अग्रवाल (भा.पु.से) एवं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, चतरा  कीर्तिश्री (भा.से) ने थाना प्रभारी राकेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी लगन, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket