लोहसिंघना थाना क्षेत्र में NDPS की बड़ी कार्रवाई, 20.5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग:हजारीबाग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहसिंघना थाना क्षेत्र से करीब 20.5 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी 2026 को कोलघटी क्षेत्र में सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों के अफीम तस्करी में संलिप्त होने की सूचना मिली थी।
सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।टीम द्वारा कोलघटी क्षेत्र के मलती टॉड के पास वाहन चेकिंग के दौरान सफेद अपाची बाइक को रोका गया। तलाशी के क्रम में एक बोरे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

- दीपक कुमार दांगी (20 वर्ष),
- बरुण कुमार (27 वर्ष),
- सुदेश यादव (20 वर्ष)

के रूप में हुई है। तीनों आरोपी चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।इस संबंध में लोहसिंघना थाना कांड संख्या 07/26 के तहत NDPS Act की धारा 17(C), 18(C), 21(C) एवं 29 में मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।पुलिस ने मौके से 20.5 किलो अफीम एवं एक सफेद अपाची बाइक जब्त की है। कार्रवाई में लोहसिंघना थाना, पेलावल ओपी, कोर्रा थाना तथा सशस्त्र एवं पैंथर बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











