Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सुश्रुत कुमार सिंह ने किया कमाल, MyGov Quiz Series में टॉप परफॉर्मेंस।

सुश्रुत कुमार सिंह ने किया कमाल, MyGov Quiz Series में टॉप परफॉर्मेंस।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सुश्रुत कुमार सिंह ने किया कमाल, MyGov Quiz Series में टॉप परफॉर्मेंस।

हजारीबाग:हजारीबाग जिले के जुलु पार्क क्षेत्र निवासी सुश्रुत कुमार सिंह ने MyGov Quiz Series प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के चलते सुश्रुत कुमार सिंह को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल होने का अवसर मिला है, जहाँ वे अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।सुश्रुत कुमार सिंह की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है।उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बीसीए (BCA) की पढ़ाई की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही वे निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।वर्तमान में सुश्रुत UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।सुश्रुत का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ एक पद पाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। इसी उद्देश्य के साथ वे सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं ताकि भविष्य में देश और समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकें।इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सुश्रुत की मां ने भावुक होकर बताया कि बेटे की इस सफलता से उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है।उन्होंने कहा कि “आज मेरे बेटे ने कुछ खास कर दिखाया है, जिससे पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। 26 जनवरी को दिल्ली में जब मेरा बेटा परेड में प्रतिनिधित्व करेगा, उसे सामने से देख पाना मेरे लिए गर्व की बात होगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने से देखना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।” सुश्रुत की मां भी बेटे के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।गौरतलब है कि MyGov Quiz Series में टॉप परफॉर्मेंस करने पर सुश्रुत कुमार सिंह का चयन किया गया है, जिसकी सूचना उन्हें ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। यह प्रतियोगिता मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।सुश्रुत कुमार सिंह की यह सफलता न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह साबित करती है कि निरंतर मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और देशसेवा की भावना से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!