Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

NTPC ने मुआवजे के 1.97 करोड़ रुपये ट्रिब्यूनल में किए जमा, फिर भी योगेंद्र साव का हंगामा जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

NTPC ने मुआवजे के 1.97 करोड़ रुपये ट्रिब्यूनल में किए जमा, फिर भी योगेंद्र साव का हंगामा जारी।

कोयला उत्पादन व ढुलाई बाधित, राज्य सरकार को हो रहा भारी राजस्व नुकसान।

रांची :केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एनटीपीसी की अधिगृहित जमीन पर पूर्व विधायक योगेंद्र साव द्वारा बनाई गई अवैध संरचना को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। एनटीपीसी ने इस संरचना के मुआवजे के रूप में 1.97 करोड़ रुपये ट्रिब्यूनल में जमा कर दिए हैं। इसके बावजूद योगेंद्र साव द्वारा कोयला उत्पादन और ढुलाई को लगातार बाधित किया जा रहा है, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अवैध संरचना को किया गया ध्वस्त

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी के चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के लिए अधिगृहित भूमि पर पगार गांव में योगेंद्र साव ने अवैध रूप से एक संरचना का निर्माण किया था, जिसमें एक चिमनी और एक मकान शामिल था। कोल परियोजना के विस्तार के लिए इस संरचना को हटाना आवश्यक था।संरचना हटाने को लेकर जिला प्रशासन और एनटीपीसी अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया। इसके बाद नियमानुसार तीन बार नोटिस जारी किया गया।

मुआवजा जमा, फिर भी सहयोग नहीं

प्रशासन के अनुसार, संरचना के मुआवजे के रूप में 1.97 करोड़ रुपये ट्रिब्यूनल में जमा कराए गए। बावजूद इसके योगेंद्र साव ने स्वयं संरचना नहीं हटाई। अंततः एक अगस्त 2025 को जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई करते हुए चिमनी को ध्वस्त किया गया, हालांकि शेष संरचना पूरी तरह हटाई नहीं जा सकी।

ढुलाई और उत्पादन बाधित करने के आरोप

चिमनी ध्वस्त किए जाने के बाद पूर्व विधायक योगेंद्र साव पर कोयले की ढुलाई और उत्पादन बाधित करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पहले सड़क पर दीवार खड़ी कर ढुलाई रोकी गई और बाद में सहयोगियों के साथ तीर-धनुष लेकर खदान परिसर में घुसकर कर्मचारियों को डराया-धमकाया गया।

राज्य सरकार को हो रहा राजस्व नुकसान

इन गतिविधियों के कारण एनटीपीसी कोल परियोजना से कोयला उत्पादन और ढुलाई प्रभावित हो रही है। इससे राज्य सरकार को प्रतिदिन औसतन 1050 रुपये प्रति टन की दर से राजस्व नुकसान हो रहा है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!