Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा-कटकमसांडी रोड पर अवैध बालू परिवहन का भंडाफोड़, 7 ट्रैक्टर जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा-कटकमसांडी रोड पर अवैध बालू परिवहन का भंडाफोड़, 7 ट्रैक्टर जब्त

कटकमसांडी:जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को अपराह्न 03:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चतरा–कटकमसांडी रोड पर ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु थाना प्रभारी कटकमसांडी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।जांच के दौरान हटकौना जंगल स्थित रोड पर छापामारी की गई, जहां अवैध रूप से बालू लदे 07 ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी ट्रैक्टरों के डाले में लगभग 100 CFT बालू लदा पाया गया। मौके से ट्रैक्टरों को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए ट्रैक्टरों का विवरण:

  • EICHER 380
  • SOLIS 4215
  • EICHER 480
  • SONALIKA DI 35
  • SONALIKA DI 42 RX (दो ट्रैक्टर)
  • SONALIKA DI 734

पकड़ाए गए व्यक्ति:

  1. संतोष कुमार (पिता– खदेरन साव)
  2. करण भुइंया (पिता– बहादुर भुइंया)
  3. मो. साफिक (पिता– मोहम्मद मुश्ताक)

तीनों निवासी द्वारी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा बताए गए हैं।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

  • अनिल कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी कटकमसांडी
  • शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी कटकमसांडी
  • पु०अ०नि० मनोज कुजूर
  • सशस्त्र बल के जवान एवं चालक

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!