Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम संपन्न, ग्रामीण रोजगार व श्रम सुधार पर मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम संपन्न, ग्रामीण रोजगार व श्रम सुधार पर मंथन।

हजारीबाग:भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची द्वारा शुक्रवार को हजारीबाग स्थित होटल केनरी इन में एक दिवसीय “वार्तालाप” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के साथ केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।वार्तालाप कार्यक्रम में विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) – VB GRAM G 2025, चार नए श्रम संहिता 2025 तथा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख  राजेश सिन्हा ने कहा कि वार्तालाप जैसे कार्यक्रम सरकार और मीडिया के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सी.बी. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास जरूरी है। उन्होंने VB GRAM G को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण मिशन बताया।विशिष्ट अतिथि पीआईबी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, पूर्वी भारत के महानिदेशक टी.वी.के. रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं के रूप में डॉ. मृत्युंजय मयंक, शंभू नाथ तिवारी, दिवाकर कुमार और बीएसएफ मेरु कैंप के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह मलिक ने भी अपने विचार रखे। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!