Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नशा मुक्ति को लेकर यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में रैली, गांव-गांव चलाया गया जागरूकता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नशा मुक्ति को लेकर यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में रैली, गांव-गांव चलाया गया जागरूकता अभियान।

हजारीबाग:झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले शुक्रवार को यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज से शुरू होकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर के दूसरे छोर तक गई। रैली के दौरान पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए छात्रों को नशा मुक्ति के लाभ और नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।वहीं दूसरी ओर जिले के ईचाक प्रखंड अंतर्गत कारीमाटी, छावनी, गिरही, ईचाक सहित कई गांवों में नालसा डाउन स्कीम–2025 के तहत नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम की निगरानी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग श्री रंजीत कुमार द्वारा की जा रही है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि नशा मुक्ति जागरूकता अभियान 5 जनवरी से प्रारंभ होकर 12 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान अधिकार मित्र विकास कुमार पांडेय एवं दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी और इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया, जिसके माध्यम से घर बैठे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीणों और उपस्थित छात्र-छात्राओं ने इस अभियान को उत्साहपूर्वक सुना, समझा और इसकी सराहना की। कार्यक्रम में अधिकार मित्र रामजतन प्रसाद, निर्मल राम, कंचन मेहता सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!