Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

हजारीबाग:समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, मुआवजा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।उपायुक्त ने प्राप्त सभी फरियादों के त्वरित,समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है,जिससे समस्याओं के शीघ्र समाधान में सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की प्रगति की नियमित जानकारी दी जाए, ताकि आम जनता का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!