Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, छात्रों ने लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, छात्रों ने लिया संकल्प।

हजारीबाग:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 5 से 12 जनवरी तक देशभर में नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया तथा स्वयं और समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलिंटियरों द्वारा सदर प्रखंड के चानो एवं सखिया गांव में भी नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की अपील की गई तथा नशे की लत से ग्रसित लोगों के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।इस अभियान में पैरा लीगल वॉलिंटियर विकास कुमार पांडे, दीपक कुमार एवं तौहिद अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!