Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुस्तक भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुस्तक भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुस्तक भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

आशीष यादव की रिपोर्ट

चतरा:चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार अग्रवाल ने नववर्ष के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पुस्तक भेंट कर नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान सुमित अग्रवाल ने जिले में कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी कार्यों की संक्षिप्त जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए निरंतर सजगता बनाए रखने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि नववर्ष में राज्य पुलिस जनसेवा, पारदर्शिता और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करेगी।वहीं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि चतरा पुलिस आम जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
यह शिष्टाचार भेंट नववर्ष के सकारात्मक संदेश,प्रशासनिक समन्वय और सुशासन की दिशा में एक प्रेरक पहल मानी जा रही है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket