Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा में सड़क सुरक्षा अभियान, एसडीपीओ ने किया हेलमेट वितरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में सड़क सुरक्षा अभियान, एसडीपीओ ने किया हेलमेट वितरण।

चतरा:सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत चतरा जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में गुरुवार को अभियान के दूसरे दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान एसडीपीओ संदीप सुमन,सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार एवं मोटर वाहन निरीक्षक नीरज कुमार ने डीएवी स्कूल के पास एवं जताराहीबाग चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया।अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाली सवारी को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही वाहन चालकों को फूल-माला पहनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि बाइक चलाते समय चालक व सवारी दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट दुर्घटना के समय जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई।सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक जिलेभर में किया जाएगा, जिसमें जागरूकता के साथ-साथ नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने विशेषकर युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।इस अवसर पर जिला परिवहन विभाग के कर्मचारी संतोष कुमार, निखिल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!