Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » सोना लूटकांड का खुलासा, बिहार के दो हिस्ट्रीशीटर झारखंड में अरेस्ट

सोना लूटकांड का खुलासा, बिहार के दो हिस्ट्रीशीटर झारखंड में अरेस्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सोना लूटकांड का खुलासा, बिहार के दो हिस्ट्रीशीटर झारखंड में अरेस्लूट का आभूषण व घटना में प्रयुक्त बाईक व मोबाइल जप्त, एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी

चतरा :विगत 21 दिसंबर को झारखंड-बिहार बार्डर पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र में घटित सोना लूटकांड का पुलिस नें खुलासा कर दिया है। चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित एसआईटी नें बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लाइंड गोल्ड लूटकांड में शामिल बिहार के दो हिस्ट्रीशीटर को लूट के आभूषण के साथ धर-दबोचा है। घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी संतोष चौधरी उर्फ ढकनी व सिकन्दर रजक को बिहार के अलग-अलग ईलाकों से दबोचा गया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूट का लगभग 05.41 ग्राम का 19 अलग-अलग आभूषण जप्त किया गया है।

दो दर्जन मामलों में अपराधियों की थी पुलिस को तलाश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन नें बताया कि विगत 21 दिसंबर को हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह स्थित गणपति पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा शेरघाटी के स्वर्ण व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद भुक्तभोगी बिहार के गया जिलाध्यक्ष अंतर्गत शेरघाटी के गोला बाजार निवासी स्वर्ण व्यापारी संतोष कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर हंटरगंज थाना कांड में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद कांड के उदभेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के द्वारा विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा द्वारा किया गया। एसडीपीओ नें बताया कि छापामारी टीम के द्वारा अनुसंधान के दौरान सीमावर्ती राज्य बिहार से संतोष चौधरी उर्फ ढकनी को बिहार के गया जी जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भजेदा गांव व सिकन्दर रजक को गया जी के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरकी ईलाके से दबोचा गया है। साथ ही उक्त कांड में लुटे गये सोना का आभुषण एव लुटकांड में प्रयोग किये गये टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल व विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल जप्त किया किया गया है। उन्होंने बताया कि लुटेरों के पास से लूट का सोना का कान का टॉप 01 जोड़ा, एक कान का पल्ला, ढोलना एक पीस, नकबेसर 08 पीस व 08 नथुनी बरामद किया गया है। एसडीपीओ नें बताया कि गिरफ्तार संतोष के विरुद्ध झारखंड-बिहार के अलग-अलग थानों में 15 सिकंदर के विरुद्ध 03 अलग-अलग मामले दर्ज है। और ये दोनों पूर्व में जेल की हवा खा चुके हैं। टीम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संदीप सुमन के अलावे हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई रूपेश कुमार, एसआई पुरुषोतम अग्नीहोत्री व एएसआई सुनिल कुमार दुबे समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket