Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने आयोजित किया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निपटारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने आयोजित किया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निपटारा।

हजारीबाग: उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सीधे उपायुक्त के समक्ष रखा।उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर नियमित और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में दर्ज कुछ प्रमुख शिकायतें इस प्रकार रही:
चौपारण प्रखंड: सुरेन्द्र सिंह ने अपनी खतियानी जमीन पर अन्य व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा और मकान निर्माण की शिकायत की।उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
CCL परियोजना चरही: कर्मी पूनम देवी ने अपने पड़ोसी आयुष सिंह द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत की। उपायुक्त ने तुरंत CCL महाप्रबंधक और एसपी हजारीबाग को मामले का संज्ञान लेने और कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किया।
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र: खेमलाल महतो ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी जमीन पर जबरन निर्माण कराने की शिकायत की। उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गोरहर थाना क्षेत्र: अर्जुन राम ने बताया कि एसडीओ और सीओ के निर्णय के बावजूद उन्हें अपनी जमीन पर घर बनाने से रोका जा रहा है।उपायुक्त ने संबंधित एसडीओ को विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मनरेगा योजना: अरविंद कुमार दांगी, मो. जमालुद्दीन और अरुण कुमार रजक ने ग्राम रोजगार सेवक पद हेतु बहाली से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने मनरेगा पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त जनता दरबार में जमीन मापी, दाखिल-खारिज, बंटवारा, वनपट्टा और अन्य संबंधित कई शिकायतें भी प्राप्त हुईं।उपायुक्त ने सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर समयबद्ध और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन को सरकारी प्रक्रियाओं में सहज पहुँच देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!