राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फुटबॉल खिलाड़ी अनुष्का कुमारी को हजारीबाग उपायुक्त ने किया सम्मानित

हजारीबाग: जिले की होनहार फुटबॉल खिलाड़ी अनुष्का कुमारी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल अनुष्का के लिए, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले के लिए गर्व का विषय है।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्ति के उपलक्ष्य में हजारीबाग के उपायुक्त ने भी अनुष्का कुमारी को सम्मानित किया और उनकी हौसला-अफजाई की।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अनुष्का ने कठिन परिश्रम,अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर प्रतिभा वैश्विक स्तर तक पहचान बना सकती है।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, कोच सोनी कुमारी और सुशीला कुमारी भी उपस्थित रहे।
अनुष्का कुमारी के खेल सफर की प्रमुख बातें:

- International Level India SAFF Game U-16 Championship: स्वर्ण पदक
- International Level India SAFF Game U-17 (भूटान-2025): स्वर्ण पदक
- Junior National U-17 Girls Football
- Federation Tournament (2023 एवं 2025): उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं स्वर्ण पदक
- Football Federation Tournament, 2024: द्वितीय स्थान
- SGFI National U-17 Girls Football
- School Tournament, 2025: सहभागिता
- Senior National Women’s (SGFI) U-17
- प्रतियोगिता, जम्मू-कश्मीर-2024: सहभागिता
साथ ही कई अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।उपायुक्त ने कहा, अनुष्का कुमारी की यह उपलब्धि पूरे हजारीबाग जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है। जिला प्रशासन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।”अनुष्का कुमारी वर्तमान में आवासीय बालिका फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग में वर्ष 2021 से प्रशिक्षण ले रही हैं।यह सम्मान न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि हजारीबाग जिले के खेल क्षेत्र की प्रगति और महिला खिलाड़ियों की चमक का भी परिचायक है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











