Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल

केरेडारी:हजारीबाग जिले के केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के ऑपरेशन के दौरान जनरेटर और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया जाना बेहद शर्मनाक और दुखद घटना है। यह घटना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति को उजागर करती है और सरकार व जनप्रतिनिधियों के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बावजूद ऑपरेशन निर्धारित था, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर न तो जनरेटर की उचित व्यवस्था थी और न ही अन्य आवश्यक संसाधन। मजबूरी में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ा, जिससे मरीज की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडराता रहा। यह स्थिति न केवल लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि मानव जीवन के साथ खिलवाड़ भी है।गौरतलब है कि केरेडारी क्षेत्र से विधायक माननीय रौशनलाल चौधरी (भाजपा) हैं और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सांसद मनीष जयसवाल (भाजपा) करते हैं, जबकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब जनप्रतिनिधि और सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, तो जमीनी हकीकत इतनी भयावह क्यों है।स्थानीय लोगों का कहना है कि केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर दवाइयों, उपकरणों और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी रहती है। लोगों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान जोखिम में न पड़े।यह घटना न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं कब तक इस बदहाली में चलती रहेंगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!