Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बढ़ती ठंड और घने कोहरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व कंबल वितरण शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बढ़ती ठंड और घने कोहरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व कंबल वितरण शुरू

हजारीबाग:जिले में लगातार बढ़ रही ठंड एवं धुंध को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अलाव की व्यवस्था एवं कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।इस क्रम में सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित करने का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

इन स्थानों पर की जा रही व्यवस्था
जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से—बस स्टैंड,चौक-चौराहे,बाजार क्षेत्र,थाना परिसर,अस्पताल परिसर
अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से प्रभावित आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों, असहायों, जरूरतमंदों एवं राहगीरों को राहत मिल सके।
उपायुक्त की अपील
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि बढ़ती ठंड और धुंध को देखते हुए सभी लोग आवश्यक सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि—
अत्यधिक ठंड में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें
गर्म कपड़ों का उपयोग करें,बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ठंड के इस मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता अनुसार आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!