Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एशेज का तीसरा टेस्ट: पैट कमिंस और नाथन लायन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एशेज का तीसरा टेस्ट: पैट कमिंस और नाथन लायन की ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में वापसी

एडिलेड:ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 से 21 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस अहम टेस्ट के लिए इंग्लैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी मजबूती मिली है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिनर नाथन लायन की टीम में वापसी हो गई है।पैट कमिंस स्ट्रेस इंजरी के कारण पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने कप्तानी संभाली थी। गाबा टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम से माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉजेट को बाहर किया गया है। नेसर ने हालांकि गाबा में शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन कमिंस की वापसी से उन्हें जगह गंवानी पड़ी।कमिंस ने वापसी पर कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और गेंदबाजी में किसी तरह की ओवर लिमिट नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट के बाद पहला टेस्ट मैच होगा और वह सामान्य टेस्ट मैच की तरह पूरी क्षमता से खेलेंगे।सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि कमिंस ने साफ किया कि ख्वाजा का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म नहीं हुआ है और वह भविष्य में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयनकर्ताओं ने ओपनिंग के लिए जेक वेदराल्ड और ट्रैविस हेड पर भरोसा बनाए रखा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।बता दें कि एशेज सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट ऑस्ट्रेलिया जीत चुका है और मेजबान टीम फिलहाल सीरीज में मजबूत बढ़त बनाए हुए है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड के सामने यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम (Playing-11)

जेक वेदराल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड टीम (Playing-11)

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!