Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में 9 लोग डिटेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में 9 लोग डिटेन

हजारीबाग:सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को डिटेन किया है। एसीबी टीम इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी एक साथ की गई कार्रवाई है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर एसीबी देर रात तक और भी लोगों को डिटेन कर सकती है।डिटेन किए गए लोगों में बकसपुरा निवासी हाजी कलन, शिवपुरी के जय प्रकाश यादव, मुकुंदगंज के प्रेम साव, मुकुंदगंज राहुल हार्डवेयर के इंद्र साव, बभनवै के शशि शेखर, संजय, मुकुंदगंज के सत्यनारायण साव, और छत्रु प्रजापति शामिल हैं।दिनभर शहर में एसीबी कार्रवाई को लेकर हलचल का माहौल बना रहा।बताया जाता है कि पहले सभी को दफ्तर लाकर पूछताछ की गई, इसके बाद ठिकाना बदलकर अलग-अलग स्थानों पर घंटों पूछताछ जारी रही।सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद वन भूमि घोटाले में शामिल कई और नामों पर भी एसीबी की नजर है, और देर रात तक लगातार कार्रवाई चल सकती है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में 9 लोग डिटेन”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!