हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में 9 लोग डिटेन
हजारीबाग:सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को डिटेन किया है। एसीबी टीम इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी एक साथ की गई कार्रवाई है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर एसीबी देर रात तक और भी लोगों को डिटेन कर सकती है।डिटेन किए गए लोगों में बकसपुरा निवासी हाजी कलन, शिवपुरी के जय प्रकाश यादव, मुकुंदगंज के प्रेम साव, मुकुंदगंज राहुल हार्डवेयर के इंद्र साव, बभनवै के शशि शेखर, संजय, मुकुंदगंज के सत्यनारायण साव, और छत्रु प्रजापति शामिल हैं।दिनभर शहर में एसीबी कार्रवाई को लेकर हलचल का माहौल बना रहा।
बताया जाता है कि पहले सभी को दफ्तर लाकर पूछताछ की गई, इसके बाद ठिकाना बदलकर अलग-अलग स्थानों पर घंटों पूछताछ जारी रही।सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद वन भूमि घोटाले में शामिल कई और नामों पर भी एसीबी की नजर है, और देर रात तक लगातार कार्रवाई चल सकती है।




1 thought on “हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन घोटाले में 9 लोग डिटेन”
WinWinCasino777, eh? Sounds promising! Always looking for a new place to test my skills. Hope they’ve got some good slots. I found it nice! Give it a try here: winwincasino777