Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग/सदर:हजारीबाग जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सक्रिय इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अब तक कुल 29 मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूल की है।

कैसे पकड़ा गया गिरोह?

दिनांक 26 नवंबर की तड़के करीब 01:05 बजे पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक के साथ पेलावल ओपी क्षेत्र के छडया डैम के पास घूम रहे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना की पुष्टि के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में टीम बनाकर त्वरित छापेमारी की गई। छडवा डैम के पास से पुलिस ने मो. मोत्सम अंसारी उर्फ गोलू और अविवकाश मलिक उर्फ अरबाज को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया।

निशानदेही पर मिले अन्य आरोपी

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील इलाके से गिरोह के तीन और सदस्यों—

  1. मो. तौसिफ आलम
  2. मो. सैफ रजा (नाबालिग)
  3. इस्लाम अंसारी उर्फ करण
    —को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया।

इसके बाद पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना संदीप कुमार मेहता के कब्जे से कुल 06 मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

चोरी की 29 घटनाओं में संलिप्तता

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने हजारीबाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों—सदर, लोहसिंघना, पेलावल, बड़ाबाजार, बरही, कटकमदाग—से 29 मोटरसाइकिल चोरी की हैं।
बरामदगी के लिए आगे भी छापेमारी जारी है।

बरामदगी का ब्योरा

  • कुल मोटरसाइकिल बरामद – 08
  • पेलावल – 02
  • लोहसिंघना – 01
  • सदर – 02
  • कोर्रा – 01
  • बड़ा बाजार – 01
  • बरही – 01
  • मोबाइल फोन – 02 पीस

गिरफ्तार अपराधियों की सूची

  1.  मो. तौसिफ आलम, 21 वर्ष, ग्राम मंडई कला, थाना लोहसिंघना
  2. इस्लाम अंसारी उर्फ करण, 21 वर्ष, ग्राम खुटरा, थाना पेलावल
  3. मो. मोत्सम अंसारी उर्फ गोलू, 23 वर्ष, ग्राम खुटरा, थाना कटकमसांडी
  4. अविवकाश मलिक उर्फ अरबाज, ग्राम डुकरा खुटरा, थाना पेलावल
  5. संदीप कुमार मेहता, ग्राम पबरा, थाना पेलावल
  6. मो. सैफ रजा, 16 वर्ष, ग्राम पगमील, थाना लोहसिंघना

छापेमारी टीम

  • अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर
  • पु.नि. शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक पेलावल
  • पु.अ.नि. निशांत केरकेटा, थाना प्रभारी लोहसिंघना
  • पु.अ.नि. वेद प्रकाश पांडेय, प्रभारी पेलावल ओपी
  • पु.अ.नि. पंकज कुमार, प्रभारी बड़ाबाजार ओपी
  • पु.अ.नि. राजदीप कुमार, थाना प्रभारी ईचाक
  • तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल, हजारीबाग

विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के प्रमुख मामले

गिरोह द्वारा अक्तूबर और नवंबर माह में अपाचे, पैशन प्रो, स्प्लेंडर, हीरो होंडा आदि कई मॉडलों की मोटरसाइकिलें चोरी की गईं, जो हजारीबाग शहर के अस्पताल, स्कूल रोड, सब्जी बाजार, शिवपुरी, यशवंत नगर, बरही और कटकमदाग क्षेत्रों से चुराई गई थीं।हजारीबाग पुलिस ने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा शेष चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

1 thought on “हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार”

  1. Checked out rivalry.info. Seems to be more about the general idea of rivalry rather than a specific betting platform. So you know you can visit this site to get information on rivalry. Here is the link: rivalry

    Reply

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket