Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » रोजगार सेवक सुमन कुमार की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

रोजगार सेवक सुमन कुमार की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रोजगार सेवक सुमन कुमार की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

गोड्डा:सदर प्रखंड के मछिया सिमड्डा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक सुमन कुमार (43) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे पथरगामा प्रखंड के गंगटा कला गांव के निवासी थे और वर्तमान में अपनी ससुराल सिमरा, बौंसी में रहकर ड्यूटी करते थे।

कैसे हुआ हादसा?

12 नवंबर को सरकार की रजत जयंती कार्यक्रम से लौटते समय सिमरा जाने वाली टेम्पू पंजवारा कचमचया पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुमन कुमार पुल के नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई।पहले उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया, फिर दो दिन बाद पटना रेफर किया गया। पटना ले जाते समय खगड़िया के पास हालत बिगड़ी और स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के दौरान शनिवार रात उनका निधन हो गया।

18 साल सेवा, फिर भी कोई सरकारी सुविधा नहीं

सुमन कुमार अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए। मनरेगा कर्मचारियों ने बताया कि मृतक को 3–4 महीने से मानदेय भी नहीं मिला था, इलाज चंदा करके चलाया जा रहा था।जिला अध्यक्ष मो. अकरम ने कहा कि 18 साल सेवा देने के बाद भी ऐसी दुर्घटना में अनुबंध कर्मचारियों को सरकार की ओर से कोई सहायता या प्रावधान नहीं है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है।गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket