Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग को मिला नया सौगात, कनहरी हिल के नीचे बायोडायवर्सिटी पार्क जनता को समर्पित

हजारीबाग को मिला नया सौगात, कनहरी हिल के नीचे बायोडायवर्सिटी पार्क जनता को समर्पित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग को मिला नया सौगात, कनहरी हिल के नीचे बायोडायवर्सिटी पार्क जनता को समर्पित

उद्घाटन में पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, पार्क का किया अवलोकन, कहा हजारीबाग को मिला है सौगात, इसे संरक्षित करना नागरिकों का कर्तव्य

फिलहाल पार्क में शुल्क पर है प्रवेश, जल्द मिलेगा मंथली पास, सांसद ने वन अधिकारियों को दिया है विशेष सुझाव

हजारीबाग:हजारीबाग का दिल’ कहे जाने वाले यहां के प्रसिद्ध झील और कनहरी हिल की प्राकृतिक खूबसूरती अब एक नए आयाम देने का सकारात्मक प्रयास नितदिन जारी है। हजारीबागवासियों की जान बसने वाली इस प्राकृतिक धरोहर को और निखारने के लिए कनहरी हिल परिसर में बायोडायवर्सिटी पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और यह पार्क अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है।
तत्कालीन सदर विधायक और वर्तमान सांसद मनीष जायसवाल के सकारात्मक प्रयासों से यह परियोजना साकार हुई है। वन विभाग द्वारा साल 2023 के जुलाई महीने में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब मूर्त रूप ले चुका है, जो हजारीबाग के प्रकृति प्रेमियों के लिए एक नया तफरीह का केंद्र बन गया है।करीब 3 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से 6 हेक्टेयर में फैले इस जैव विविधता पार्क में कई आकर्षक चीज़ें हैं। कई जंगली जानवरों और पशु-पक्षियों ससहित जैव-विविधता के मनमोहक स्टेच्यू स्थापित किए गए हैं। कनहरी के जंगलों के बीच से होकर गुजरने वाला यह पार्क, यहां स्थित आकर्षक तालाब और हरियाली के बीच कनहरी हिल को निहारने का एक अनोखा और सुखद अनुभव प्रदान करेगा।शनिवार को पार्क के उद्घाटन के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल बतौर अतिथि पहुंचे और पार्क का विधिवत अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने पार्क परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। पौधारोपण के दौरान वन संरक्षण से संबंधित खोरठा गीत सामूहिक रूप से गया गया और लोगों ने वृक्ष संरक्षण के नारे भी बुलंद किए। सांसद मनीष जायसवाल ने पार्क अवलोकन के क्रम में यहां स्थित तालाब में हंस के जोड़ो को भी छोड़ा।यह पार्क अब जनता को समर्पित है हालांकि यहां शुल्क पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग के प्रकृति प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द मंथली पास की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है।
सांसद जायसवाल ने इस अवसर पर कहा किपार्क को संरक्षित रखना यहां आने वाले हरेक लोगों और सैलानियों का कर्तव्य होना चाहिए, तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में इसे और सुव्यवस्थित एवं विकसित करने का प्रयास ज़रूर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह नया बायोडायवर्सिटी पार्क न केवल हजारीबाग की सुंदरता में चार चांद लगाएगा, बल्कि शहरवासियों को प्रकृति के करीब आने का एक शांत और मनोरंजक तफरीह भी साबित होगा ।यहां सांसद मनीष जायसवाल के स्वागत में और उन्हें पार्क परिसर के अवलोकन के दौरान पार्क की बारीकी जानकारी देने में वन विभाग के सीसीसीएफ आर. एन. मिश्रा, सीएफ ममता प्रियदर्शी, डीएफओ पूर्वी प्रमंडल विकास कुमार उज्ज्वल, डीएफओ वन्यप्राणि प्रमंडल सूरज सिंह, प्रशिक्षु आईएफएस मोहित बंसल, रेंज ऑफिसर विजय कुमार, सुरेश राम, अनिल कुमार अग्रवाल, शशि मोहन, सुनील झा, अरविंद देव, अशोक यादव, सुमन सिन्हा सहित अन्य लोग जुटे रहे। वहीं उनके साथ विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, भाजयुमो नेता विक्रमादित्य, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket