Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

12 से 28 नवम्बर तक जिले में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर – जिला प्रशासन ने की नागरिकों से अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

12 से 28 नवम्बर तक जिले में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर – जिला प्रशासन ने की नागरिकों से अपील

हजारीबाग:जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, हजारीबाग द्वारा 12 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक जिले के सभी सरकारी संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की पहल पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।इस अवधि में रक्तदान शिविर विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं संगठनों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगे। इनमें प्रमुख रूप से समाहरणालय परिसर, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल जेल, वोलंटरी ब्लड डोनेशन एसोसिएशन, NTPC सिन्कीरी, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित कुल 17 प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है।प्रत्येक शिविर के लिए नोडल अधिकारी एवं संपर्क सूत्र भी निर्धारित किए गए हैं ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मियों, संस्थानों एवं जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और इस मानव सेवा के पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं।अधिक जानकारी एवं भागीदारी हेतु संबंधित स्थल के नोडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!