Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने किया गौपूजन, बोले— गौसेवा केवल परंपरा नहीं, जीवन का संस्कार

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने किया गौपूजन, बोले— गौसेवा केवल परंपरा नहीं, जीवन का संस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने किया गौपूजन, बोले— गौसेवा केवल परंपरा नहीं, जीवन का संस्कार

हजारीबाग:कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी, हजारीबाग में गुरुवार को गौ पूजन सह गौपाष्टमी उत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने ससम्मान सहभाग किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उन्हें परंपरागत गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।मुन्ना सिंह  ने दीप प्रज्ज्वलित कर गौपूजन में भाग लिया और इसे अपने लिए आस्था एवं गर्व का क्षण बताया। सोसाइटी की ओर से उन्हें पौधा, सॉल एवं श्रीमद्भागवत गीता स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की गई, जिसे उन्होंने जीवन, परंपरा और आध्यात्मिकता का सुंदर प्रतीक बताया।अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा कि “सेवा का अर्थ केवल सहायता नहीं, बल्कि करुणा को जीवन का संस्कार बनाना है। गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, यह केवल पूजा नहीं बल्कि मानवता और संवेदनाओं की जड़ों से जुड़ा संस्कार है।”
उन्होंने कहा कि आज समाज में संवेदनाएँ क्षीण हो रही हैं, ऐसे में पिंजरापोल सोसाइटी जैसे संस्थान करुणा, सह-अस्तित्व और सेवा की सीख देते हैं, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास समाज में सद्भाव, सहयोग और संवेदना के बीज बो रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सोसाइटी की यह सेवा परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!