Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » नक्सली हथियार बरामद, दो नक्सली मुठभेड़ में ढेर

नक्सली हथियार बरामद, दो नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो: नक्सली हथियार बरामद, दो नक्सली मुठभेड़ में ढेर

बोकारो: झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ़ ने बिरहोरडेरा जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना 17 जुलाई 2025 की है, जब बीरसेन उर्फ चंचल और उसकी टीम जंगल में सक्रिय थी। मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सली भागने में सफल रहे।भागने वाले नक्सली फुलचंद मांझी उर्फ राजु और भोला कोड़ा उर्फ रोहित ने अपना SLR हथियार मुरपा जंगल में छुपा दिया था। बाद में भोला कोड़ा ने मुंगेर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। अनुसंधान के दौरान हजारीबाग पुलिस ने निशानदेही पर 2 SLR, मैगजीन और 233 राउंड गोली बरामद की।गिरफ्तार नक्सली भोला कोड़ा (उम्र 21 वर्ष, मुंगेर, बिहार) पर पहले से हत्या, मुठभेड़, विस्फोट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।छापामारी दल में शामिल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, गोमिया अंचल एवं 154 बटालियन सीआरपीएफ़, झारखंड जगुआर टीम और स्थानीय पुलिस शामिल थी।पुलिस ने बताया कि नक्सली द्वारा छुपाए गए हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी नक्सली गतिविधियों के लिए बड़ा झटका है और जांच जारी है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!