Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » पूर्व जोनल कमांडर नक्सली सुनिल गंझू गिरफ्तार, 42 से अधिक संगीन मामलों में था वांछित

पूर्व जोनल कमांडर नक्सली सुनिल गंझू गिरफ्तार, 42 से अधिक संगीन मामलों में था वांछित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व जोनल कमांडर नक्सली सुनिल गंझू गिरफ्तार, 42 से अधिक संगीन मामलों में था वांछित।

हजारीबाग:झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भाकपा (माओवादी) संगठन के कुख्यात नक्सली एवं पूर्व जोनल कमांडर सुनिल गंझू को पुलिस ने सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराकाट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली पर 42 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची के निर्देश पर जिले में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भाकपा (माओवादी) का रिजनल कमांडर शहदेव महतो और सब-जोनल कमांडर नताशा अपने चार-पांच सदस्यों के साथ बड़कागांव क्षेत्र में सक्रिय हैं और लेवी वसूलने के लिए जोराकाट गांव पहुंचने वाले हैं।सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को मौके पर चार-पांच संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनमें से एक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुनिल गंझू (पिता-स्व. चमन गंझू, निवासी – सिमरातरी, थाना-पत्थलगड्डा, जिला-चतरा) बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले से नक्सली लेटर पैड बरामद हुआ, जिस पर “उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमिटी भाकपा (माओवादी)” लिखा था।

कई जिलों में फैला अपराध रिकॉर्ड

गिरफ्तार नक्सली सुनिल गंझू वर्ष 1990 से संगठन में सक्रिय रहा है। वर्ष 1993 में कटकमसांडी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ था। 1998 में जेल से छूटने के बाद पुनः संगठन में शामिल हुआ और केरेडारी के बेलतु नरसंहार जैसी घटनाओं में शामिल रहा। 2004 में फिर गिरफ्तार हुआ, लेकिन 2018 में सजा पूरी होने पर जेल से छूटने के बाद दोबारा नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हो गया।इसके विरुद्ध हजारीबाग, चतरा, बोकारो सहित विभिन्न जिलों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, विस्फोट, पुलिस पर हमले, लेवी वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर आरोप शामिल हैं। हाल के वर्षों में इस पर यूएपीए और सीएलए एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हुए हैं।

बरामदगी:

  • नक्सली लेटर पैड (लाल स्याही से लिखा “उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमिटी भाकपा (माओवादी)”)
  • झोला और गमछा

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ़्तार नक्सली से पूछताछ जारी है और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई नक्सली संगठन की उत्तरी छोटानागपुर इकाई के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket