Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची : 108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने संस्था को लगाई फटकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : 108 एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने संस्था को लगाई फटकार

राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा की लगातार बिगड़ती गुणवत्ता और शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। बुधवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें सेवा प्रदाता संस्था ‘सम्मान फाउंडेशन’ को चेतावनी दी गई।बैठक में एनएचएम के एमडी शशि प्रकाश झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एंबुलेंस सेवाओं में तत्काल सुधार लाया जाए और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में दोबारा लापरवाही मिलने पर कानूनी कार्रवाई का भी हवाला दिया गया।बैठक में यह तय किया गया कि डॉ. पंकज को रोजाना 10 एंबुलेंस की लाइव निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही सेवा की अद्यतन स्थिति पर नियमित नजर रखने और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई आम जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!