Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने नाली ओवरफ्लो की समस्या, नगर आयुक्त ने दी त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने नाली ओवरफ्लो की समस्या, नगर आयुक्त ने दी त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

हजारीबाग –इंद्रपुरी चौक से प्रमंडलीय सदर अस्पताल तक नाली के ओवरफ्लो से गंदा पानी अस्पताल परिसर में बह रहा है। इससे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और इलाज कराने आने वाले मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाली का दूषित पानी अस्पताल के मुख्य द्वार तक पहुँच गया है, जिससे बदबू और अस्वच्छ माहौल भी बन गया है।इस गंभीर स्थिति को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शुक्रवार को नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के सामने नाली की तत्काल सफाई के साथ-साथ गोला रोड समेत शहर के अन्य हिस्सों में समुचित सफाई और डेंगू से बचाव हेतु फॉगिंग कराने की माँग रखी।नगर आयुक्त ने समस्या पर गंभीरता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि नाली की सफाई तुरंत कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहरभर में बड़े पैमाने पर सफाई कार्य और फॉगिंग अभियान पहले से ही चल रहा है, जिसे और तेज किया जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!