Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » चौपारण थाना प्रभारी की पहल — एनएचएआई कर्मियों के साथ बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्

चौपारण थाना प्रभारी की पहल — एनएचएआई कर्मियों के साथ बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण थाना प्रभारी की पहल — एनएचएआई कर्मियों के साथ बैठक, सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

चौपारण, हजारीबाग़ —चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में हाल के दिनों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई गई और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि कल से ही सड़क पर आवश्यक कटिंग और यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे, ताकि वाहनों की आवाजाही सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर स्पीड ब्रेकर, सिग्नल बोर्ड और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे। साथ ही जहां ज़रूरी होगा, वहां सड़क चौड़ीकरण और डायवर्जन की भी व्यवस्था की जाएगी।थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने NHAI कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी की सक्रियता से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण मिलेगा और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket