Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » आदिवासी कुड़मी समुदाय की बैठक सम्पन्न, रेल टेका–डहर छेका आंदोलन को सफल बनाने का लिया निर्णय

आदिवासी कुड़मी समुदाय की बैठक सम्पन्न, रेल टेका–डहर छेका आंदोलन को सफल बनाने का लिया निर्णय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आदिवासी कुड़मी समुदाय की बैठक सम्पन्न, रेल टेका–डहर छेका आंदोलन को सफल बनाने का लिया निर्णय

बड़कागांव:कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को होने वाले रेल टेका–डहर छेका आंदोलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चेपाकला एवं डाडीकला पंचायत के बाजार टांड़ में कुड़मी समुदाय की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता ललन कुमार ने की, जबकि संचालन विकास महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नजदीकी राय रेलवे स्टेशन में 20 सितंबर को आंदोलन को हर हाल में सफल बनाया जाएगा।इस अवसर पर अशोक महतो ने कहा— “हमारी लड़ाई किसी समुदाय से नहीं है, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए है। कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के सभी प्रमाण हमारे पास मौजूद हैं। 1913 और 1931 के गजट में इसका उल्लेख है, लेकिन 1950 में संविधान लागू होते समय बिना किसी नोटिफिकेशन के कुड़मी जनजाति को सूची से बाहर कर दिया गया।”वहीं, विकास महतो ने कहा कि इस बार हजारों महिला-पुरुष आंदोलन में शामिल होकर राय स्टेशन पर रेल रोकेंगे। यह आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।नेताओं ने कहा कि जैसे पहले पूर्वजों ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी, अब यह पीढ़ी अपने हक और पहचान की लड़ाई लड़ेगी।बैठक में मौजूद प्रमुख लोग राजेश्वर महतो, मनोज कुमार, कालेश्वर महतो, दिनेश्वर महतो, सुनील महतो, राजेश महतो, देवनंदन महतो, रामेश्वर महतो, मोहन महतो, अर्जुन महतो, संजय महतो, विजय महतो, महेंद्र महतो, भंडारी महतो, शिवराज महतो, विनोद महतो, राजकुमार महतो सहित अन्य।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket