Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » विश्वकर्मा पूजा पर चौपारण थाना प्रभारी का सम्मान

विश्वकर्मा पूजा पर चौपारण थाना प्रभारी का सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विश्वकर्मा पूजा पर चौपारण थाना प्रभारी का सम्मान

चौपारण:विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पाण्डेय बारा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।मंदिर प्रांगण में चय विश्वकर्मा समाज के लोगों ने थाना प्रभारी का जोरदार स्वागत किया। समाज के अध्यक्ष मिथिलेश्वर राणा, सचिव डोमन राणा, कोषाध्यक्ष भीखन राणा, बीरेंद्र राणा समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी हमेशा समाज की भलाई और शांति व्यवस्था को लेकर तत्पर रहते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा और आपसी भाईचारा मजबूत हुआ है।सम्मान ग्रहण करते हुए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने विश्वकर्मा समाज के प्रति आभार जताया और कहा कि समाज का सहयोग और आशीर्वाद ही पुलिस के कार्य को सफल बनाता है। उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का आह्वान किया।पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे पूरा वातावरण धार्मिकता और उत्साह से भरा नजर आया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket