Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय केदली में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उत्क्रमित मध्य विद्यालय केदली में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

हजारीबाग/केदली:उत्क्रमित मध्य विद्यालय केदली में सोमवार को बच्चों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया देवंती देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय के कुल 25 बच्चों को साइकिल प्रदान की।साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दयानंद यादव, प्रधानाध्यापक रवि सर, शिक्षक विजय सर व भुनेश्वर सर सहित कई अभिभावकगण मौजूद थे।मुखिया देवंती देवी ने बच्चों को साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार की यह योजना बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है। साइकिल मिलने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी तथा उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और शिक्षा के महत्व को समझें।प्रधानाध्यापक रवि सर ने भी कहा कि साइकिल मिलने से विद्यालय में नामांकन बढ़ा है और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भी सुधार देखा जा रहा है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे सशक्त साधन है और बच्चों को हर संभव सुविधा प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।साइकिल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मौके पर मौजूद अभिभावकों ने भी सरकार व विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की मांग तेज

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की मांग तेज छात्र हितों की अनदेखी और करोड़ों के संभावित घोटाले को लेकर शिक्षा

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो प्रोबेशनल DSP के तबादला आदेश बदले गए

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो प्रोबेशनल DSP के तबादला आदेश बदले गए रांची: झारखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

खाड़ी देशों में तनाव का असर भारत पर, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा नई दिल्ली: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण सम्मान नई दिल्ली/रांची: झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)

Live Cricket

error: Content is protected !!